[हिंदी] भविष्य की तरफ़ स्क्रैच - स्क्रैच कैंप २०२६ ----- स्क्रैच कैंप: 'समय में रोमांच' के दूसरे हफ़्ते में आपका स्वागत है! अब जब हमने अतीत को जानने का मौका पा लिया है, तो भविष्य की ओर बढ़ने का समय आ गया है। अपनी कुरसी की पेटी बांध लें क्योंकि हम ऐसे समय की ओर बढ़ रहे हैं जो अभी आया ही नहीं है! हमारे लिए कौन-कौन से अद्भुत नज़ारे इंतज़ार कर रहे हैं? क्या शहर आसमान में तैरेंगे? क्या लोग पानी के नीचे या दूर के ग्रहों पर रहेंगे? कौन से नए जीव, रोबोट, गेम या आविष्कार हो सकते हैं? चाहे आप दस साल बाद की कल्पना कर रहे हों या एक हज़ार साल बाद की, यह आपके लिए उस भविष्य को बनाने का मौका है जिसे आप देखना चाहते हैं, या फिर कुछ ऐसा सोचने का जो बिल्कुल अनोखा और अप्रत्याशित हो! शुरू करने के लिए कुछ विचार चाहिए? - भविष्य के शहर का डिज़ाइन बनाएं। - कोई नया रोबोट या टेक्नोलॉजी पर आधारित मददगार साथी बनाएं। - किसी दूसरे ग्रह पर सेट किया गया गेम बनाएं। - भविष्य में रहने वाले किसी व्यक्ति के एक दिन का एनिमेशन बनाएं। - भविष्य की कोई गाड़ी या परिवहन सिस्टम बनाएं। - किसी ऐसे नए खेल की कल्पना करें जिसे लोग भविष्य में खेल सकते हैं। - एक इंटरैक्टिव संग्रहालय बनाएं जिसमें अगले हज़ार सालों के आविष्कार दिखाए गए हों। - भविष्य के स्कूल, घर या खेल के मैदान का डिज़ाइन बनाएं। - भविष्य के किसी व्यक्ति से मिलने के बारे में कोई कहानी सुनाएं। याद रखें, ये सिर्फ़ सुझाव हैं! आप अपने खुद के आइडिया भी ला सकते हैं या स्टूडियो में पहले से मौजूद प्रोजेक्ट्स से प्रेरणा ले सकते हैं! आप क्या बनाएंगे? =^..^=