[हिंदी] अतीत की एक झलक - स्क्रैच कैंप २०२६ ----- स्क्रैच कैंप: 'समय में रोमांच' के पहले हफ़्ते में आपका स्वागत है! इस हफ़्ते, हम अपनी टाइम मशीन चालू करेंगे और अतीत की यात्रा पर निकलेंगे, जहाँ हम इतिहास के पन्नों को पलटेंगे और पुराने समय के अद्भुत पलों को जानेंगे। डायनासोर की दुनिया देखें, पुरानी सभ्यताओं और मशहूर साम्राज्यों को जानें, रहस्यमयी खंडहरों में घूमें, मशहूर खोजकर्ताओं से मिलें, इतिहास बदलने वाले आविष्कार देखें या पीढ़ियों से चली आ रही कहानियों का अनुभव करें। अतीत में ऐसे अनगिनत पल हैं जिन्हें जानने का इंतज़ार है। बस सवाल यह है कि आप कहाँ और, उससे भी ज़रूरी बात, *कब* जाना चाहते हैं! शुरू करने के लिए कुछ आइडिया चाहिए? - अतीत की यात्रा के बारे में एक एनिमेशन बनाएँ। आप कहाँ गए और आपने क्या देखा? - पुराने समय पर आधारित एक गेम बनाएँ। - किसी मशहूर नायक, कलाकार या ऐतिहासिक हस्ती के बारे में एक इंटरैक्टिव कहानी बनाएँ। - इतिहास के अपने पसंदीदा दौर के बारे में एक इंटरैक्टिव संग्रहालय डिज़ाइन करें। - एक ऐसा गेम डिज़ाइन करें जिसमें टाइम ट्रैवलर डायनासोर से बचकर भागते हैं। - किसी पुराने आविष्कारक की ज़िंदगी के एक दिन का एनिमेशन बनाएँ। - किसी ज़रूरी ऐतिहासिक घटना की इंटरैक्टिव टाइमलाइन बनाएँ। - एक ऐसी सभ्यता की कल्पना करें जिसे लोग भूल चुके हैं और उसकी संस्कृति, आविष्कारों और परंपराओं को जानें। - पुराने खंडहरों में खज़ाना खोजने का गेम (ट्रेज़र हंट) बनाएँ। - जीवाश्मों, किलों, पिरामिडों या पुराने नक्शों से प्रेरित होकर कलाकृति बनाएँ। याद रखें, ये सिर्फ़ सुझाव हैं! आप अपने खुद के उपाय भी ला सकते हैं या स्टूडियो में पहले से मौजूद प्रोजेक्ट्स से प्रेरणा ले सकते हैं! आप क्या बनाएँगे? =^..^=