[हिंदी] हमारे नए एसडीएस के लिए बाहर निकलने और खुली जगह का मज़ा लेने का समय आ गया है! क्या आप तारों को देखेंगे, मार्शमैलो भूनेंगे या कैम्पफ़ायर के पास डरावनी कहानियाँ सुनाएँगे? 'कैम्पिंग' शब्द सुनकर आपके मन में क्या आता है? हैरान कर देने वाला जंगल? चटकती हुई आग? जंगल के जानवर? आप चाहे जो भी सोचें, आपके कैम्पफ़ायर की गर्माहट से परे एक रोमांच आपका इंतज़ार कर रहा है। हम आपको एक ऐसा प्रोजेक्ट बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं जो तारों के नीचे सोने और खुली जगह का मज़ा लेने के जादू को दिखाए। क्या आप किसी हीरो के साथ जंगल में ट्रेकिंग करेंगे, या लेटकर रात के आसमान में तारे देखेंगे? सुनाने के लिए कोई कहानी सोचें या अपने मार्शमैलो को एकदम सही तरीके से भूनें (या न भी भूनें)। ऐसा प्रोजेक्ट बनाएँ जो आपकी कल्पना की सीमाओं को और आगे ले जाए! शुरू करने के लिए विचार ढूंढ रहे हैं? - एक ऐसा एनिमेशन बनाएँ जिसमें आपका कैरेक्टर डरावनी भूतिया कहानी सुनाए, और फिर वह कहानी असलियत बन जाए! - एक इंटरैक्टिव प्रोजेक्ट बनाएँ जहाँ लोग कैम्पफ़ायर का साइज़ और रंग बदल सकें! - आग पर मार्शमैलो भूनने का सिमुलेशन बनाएँ - क्या आप उसे एकदम सही तरीके से भून पाएँगे? - एक ऐसा गेम बनाएँ जिसमें कोई कैरेक्टर कैंप लगाने के लिए सही जगह ढूँढे! याद रखें, ये सिर्फ़ सुझाव हैं! स्टूडियो में पहले से मौजूद किसी प्रोजेक्ट से प्रेरणा लेने या अपने खुद के विचार के साथ आ सकते हैं ! __________ अगर आप अपने प्रोजेक्ट को इस स्टूडियो में जोड़ना चहाते है ,तो लिंक के साथ एक टिप्पणी नियुक्ति करे। आप अपने प्रोजेक्ट का लिंक प्रोजेक्ट के नोट्स और क्रेडिट्स सेक्शन के नीचे पाएँगे। कृपा करके इस डिज़ाइन स्टूडियो के शुरू होने से एक महीना पहले का एक प्रोजेक्ट को जमा करे। (इस स्टूडियो की शुरुआत जुलाई ६,२०२६ को हुई ,तो जून ६,२०२६ के बाद के प्रोजेक्ट जोड़े जा सकते है।) अगर आपके पास इस तिथि के बाद या शीघ्र से मिलने वाली बनाया हुआ प्रोजेक्ट नहीं है , तो आप स्वतंत्र महसूस करके एक नया प्रोजेक्ट बनाए और उसे यहाँ जमा करे। हर प्रोजेक्ट को कम्युनिटी के नियमो का पालन करना होगा और वही प्रोजेक्ट सब तरह के लोगो के लिए ठीक होना चाहिए । _________ एसडीएस(स्क्रैच डिज़ाइन स्टूडियो ) एक विषय वाला स्टूडियो है जहाँ स्क्रॉचर्स अपने प्रोजेक्ट जमा कर सकते है जो उस विषय से मिल रही है और वो सब उपयुक्त लिखे आवश्यकताएँ से मिल रही है। _______ क्या आप के पास भविष्य के एसडीएस का उपाय है ? नीचे लिंक किए गए स्टूडियो में जाए,स्टूडियो का विवरण पढ़े और अपने उपाय को प्रोजेक्ट के रूप में यहाँ जमा करे - https://scratch.mit.edu/studios/93627/ ________ क्या आपके दिमाग में एसडीएस के ऊपर कोई सवाल है ? इस स्क्रैच विकी अनुच्छेद को पढ़िए - https://en.scratch-wiki.info/wiki/SDS ______ क्या आप एसडीएस की मदद करने में रुचि रखते हैं? एसडीएस टीम द्वारा बनाई गई यह मार्गदर्शक देखें: https://scratch.mit.edu/projects/1362121433/ ____ एसडीएस स्टूडियो को युवा नेतृत्व प्रयोगशाला के उपदेशक कार्यक्रम के सदस्यों के सहयोग से डिज़ाइन किया गया है। इस स्टूडियो के डिज़ाइन का नेतृत्व ने किया। थंबनेल के द्वारा विवरण के द्वारा